डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर रिश्तो को शर्मसार करती है खबर सामने आई है जिसमें हैवान पति ने मामूली विवाद को लेकर अपनी ही पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरे गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरे निवासी अमित कुमार पंडित सुखे नशे का आदि व्यक्ति था और लगातार वह पूरे दिन नशे का सेवन करते रहता था। जिस वजह से उसकी पत्नी लगातार उसे नशा का सेवन करने से मना करती रहती थी। मृतका की पुत्री ने बताया कि आज भी जब उसके पिता नशे की हालत में घर पहुंचे तो उसकी मां ने मना किया।
और इसी बात को लेकर वह आक्रोशित हो गया और पहले पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और पिटाई के बाद धारदार हथियार से गले गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए इसके बाद आरोपी अमित कुमार पंडित मौके से फरार हो गया।
लेकिन बाद में पुलिस ने घेरा बंदी कर अमित कुमार पंडित को हिरासत में ले लिया एवं पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार अमित कुमार पंडित नशे की वजह से मानसिक रूप से भी बीमार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।
डीएनबी भारत डेस्क