पानी बहाने विवाद को लेकर पड़ोसी ने पडोसी के घर में घुसकर पीट-पीट कर किया घायल, दो महिला समेत चार जख्मी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पानी बहाने को लेकर दबंग पड़ोसी का दबंगई सामने आया है। जहां दबंग पड़ोसी ने पानी बहाने को लेकर घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी डांटे से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।  दबंग पड़ोसी के पिटाई से एक ही परिवार के दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है।

पानी बहाने विवाद को लेकर पड़ोसी ने पडोसी के घर में घुसकर पीट-पीट कर किया घायल, दो महिला समेत चार जख्मी 2हालांकि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से  पड़ोसी के द्वारा घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी डांटे से पिटाई कर रहे हैं।  पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है।  घटना के संबंध में घायल धीरज कुमार ने बताया है कि अपने जमीन पर पानी बाहा रहे थे तभी दबंग पड़ोसी आया और गाली गलौज करने लगा। उन्होंने बताया है की गाली गलौज का मेरे द्वारा विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंग पड़ोसी ने लाठी डांटे से घर में घुसकर पूरे परिवार को पिटाई कर दी। 

पानी बहाने विवाद को लेकर पड़ोसी ने पडोसी के घर में घुसकर पीट-पीट कर किया घायल, दो महिला समेत चार जख्मी 31 साल से  एक कट्ठा का जमीन का विवाद चल रहा था जिसमें जमीन मेरे पूर्वज का है। लेकिन वह जबरन जमीन कब्जा करना चाह रहा है। आज भी अपने जमीन पर पानी बहा रहे थे। तभी दबंग पड़ोसी आया और जबरन गाली गलौज किया और उसके बाद घर में घुसकर लाठी डांटे से पूरे परिवार को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल  घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा लाखों थाना पुलिस को दी मौके पर लाखों थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article