केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पहल का हुआ असर, कब्रिस्तान के कारण पपरौर एवं देवना के बीच बाधित सर्विस लेन की समस्या जल्द होगी खत्म, प्रक्रिया शुरू

DNB Bharat

राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना की जारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन को दो टूक में कहा जब बेगूसराय के दर्जनों मंदिर हटाए जा सकते हैं तो इस कब्रिस्तान के कारण सर्विस लेन क्यों बाधित रखा जा रहा है। जीरोमाइल से खगड़िया तक जाने वाली फोरलेन सड़क पर देवना और पपरौर के बीच सर्विस लेन कब्रिस्तान के कारण वाधित है। इस कारण उक्त चिन्हित स्थल के पास लगातार सड़क दुर्घटना के लोग शिकार होकर काल के गाल में समा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पहल का हुआ असर, कब्रिस्तान के कारण पपरौर एवं देवना के बीच बाधित सर्विस लेन की समस्या जल्द होगी खत्म, प्रक्रिया शुरू 2

वहीं पिछले दिनों दिशा की बैठक एवं उसके बाद बेगूसराय जिलाधिकारी को केंद्रीय मंत्री सांसद बेगूसराय गिरिराज सिंह ने स्पष्ट कहा था कि विकास कार्य के लिए जब बेगूसराय में दर्जनों मंदिर हटाए जा सकते हैं तो इस कब्रिस्तान के कारण सर्विस लेन क्यों बाधित रखा जा रहा है। जल्द इस दिशा में अविलंब अनिवार्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पहल का हुआ असर, कब्रिस्तान के कारण पपरौर एवं देवना के बीच बाधित सर्विस लेन की समस्या जल्द होगी खत्म, प्रक्रिया शुरू 3

साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन को स्पष्ट कहा था कि यदि 6 महीने के अंदर कब्रिस्तान को हटाकर पपरौर एवं देवना के बीच सर्विस लाइन नहीं बनाया जाता है तो उक्त स्थल पर विशाल धरना का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद एनएचआई और जिला प्रशासन हरकत में आई और राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है।

कब्रिस्तान भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया।

बेगूसराय जिलाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर अब सरकार ने कब्रिस्तान की भूमि को अधिग्रहीत करने का निर्णय लिया है। अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए सार्वजनिक गजट निकाली गई है। गजट के अनुसार .89 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सांसद प्रतिनिधि ने कहा

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि, भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के इस पहल से जीरोमाइल से खगड़िया तक निर्बाध रूप से सर्विस लेन की सुविधा गाड़ी चालक ले सकेंगे और सर्विस लेन बन जाने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोग फोरलेन सड़क का पूर्ण सुविधा का आनंद ले सकेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article