नालंदा: तस्करो के द्वारा झाड़ियां के अंदर छिपाए गए शराब की बोतलों पर ग्रामीणों ने किया हाथ साफ,शराब लूटने की ग्रामीणों में लगी होड़

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के खिरौटी गांव में विदेशी शराब को ग्रामीणों ने लूटा।दरअसल परवलपुर थाना क्षेत्र के खिरौटी गांव के मध्य विद्यालय के समीप शराब के कारोबारियों के द्वारा टाटा मैजिक पर लगभग 30 कार्टून इंपेरियर ब्लू ब्रांड का विदेशी शराब को हरी सब्जी से ढक कर ले जाया जा रहा था।

- Sponsored Ads-

तभी कारोबारी कुछ लोगो को आते देख मैजिक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पानी भरे गड्ढे में हरी सब्जी को फेक दिया और शराब की बड़ी खेप को वही झाड़ियों में छिपा दिया। सुबह घूमने वाले कुछ लोगो की नजर छिपाए गए शराब पर पड़ी।जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर करने के बजाए शराब लूटने में लग गए।

नालंदा: तस्करो के द्वारा झाड़ियां के अंदर छिपाए गए शराब की बोतलों पर ग्रामीणों ने किया हाथ साफ,शराब लूटने की ग्रामीणों में लगी होड़ 2ग्रामीणों की सूचना मिलते ही शराब लूटने की होड़ लग गई। इस संबंध में परवलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें शराब लूटने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वही शराब का कार्टून अभी भी सड़क किनारे सबूत के तौर पर बिखरा पड़ा है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article