संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश में तीन गिरफ्तार, कर रहे थे…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

देश में अभी लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है और नई सरकार का गठन भी नहीं हुआ है। इस बीच संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने का एक मामला निकल कर सामने आया है। हालांकि सुरक्षाबलों ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वाले तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

- Sponsored Ads-

दिल्ली पुलिस मामले में गिरफ्तार तीनो व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। मामले में सीआईएसएफ की तरफ बताया गया कि संसद भवन के गेट नंबर 3 पर तीन व्यक्ति मजदूर के रूप में फर्जी आधार कार्ड दिखा कर संसद भवन परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे जिसे सीआईएसएफ ने पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले व्यक्तियों की पहचान कासिम, मोनिस और शोएब के रूप में की गई है। फ़िलहाल पुलिस तीनो से पूछताछ कर रही है कि आखिर उनका मंसूबा क्या था कि वे फर्जी तरीके से संसद भवन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। दिल्ली पुलिस तीनो के विरुद्ध जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

बता दें यह पहला मामला नहीं है जब संसद की सुरक्षा में सेंध लगी हो या लगाने की कोशिश की गई हो। अभी पिछले महीने के दिसंबर महीने में संसद की कार्यवाही के दौरान एक युवक दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूद कर स्मोक कैन से धुआं फैला दिया था साथ ही बाहर कुछ लोगों ने स्मोक कैन से धुआं फैला कर नारेबाजी की थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article