ट्रेन से अवैध शराब ले जा रहे युवक को रेल पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डी एन बी भारत डेस्क

शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर उस समय यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब बलिया सियालदह ट्रेन रुकते ही एक युवक ट्रेन से उतरकर भागने लगा और उसके पीछे रेल पुलिस भी दौड़ रही थी। बाद में रेल पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। रेल पुलिस द्वारा जब युवक का बैग चेक किया गया तब बैग से 58 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। बताते चलें कि बछवाड़ा रेल थाना क्षेत्र के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर रेल पुलिस के द्वारा विभिन्न ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।ट्रेन से अवैध शराब ले जा रहे युवक को रेल पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, भेजा जेल 2 इसी दौरान शाहपुर पटोरी स्टेशन के एक नंबर प्लेटफोर्म पर 11305 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन जब रेलवे स्टेशन पर रुकी तो एक युवक बैग लेकर ट्रेन से नीचे उतरा और रेल पुलिस को देखते ही उक्त युवक भागने लगा।   जिसको देखकर रेल पुलिस को का शंका हुआ और रेल पुलिस ने पीछा करते हुए उक्त युवक को खदेड़ कर पकड़ा। रेल पुलिस द्वारा बैग जांच करने के बाद युवक के बैग से 58 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। राजकीय रेल थानाध्यक्ष शंकर राम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के चकधारा गांव निवासी झगरु सिंह का 26 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि युवक के बैग से 375 एमएल के 15 बोतल व 750 एमएल के 43 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। सभी विदेशी शराब पश्चिम बंगाल निर्मित ग्लाइडिया टोर एवं सुमो ब्रांड का है। रेल पुलिस ने उक्त शराब कारोबारी से पुछताछ कर बिहार मध् शराब अधिनियम के तहत करवाई करते हुए युवक को न्याययिक हिरासत में भेज दिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय, बछवाड़ा से “सुजीत कुमार” की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article