डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के नदिऔना गांव में एक महादलित की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उपेन्द्र माझी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव मे शादी होने के कारण घर में समारोह चल रहा था, जिसमें उपेन्द्र माझी भी शामिल थे।

गांव के बाराती मे डीजे की धुन पर सभी लोग नाच रहे थे.इसी दौरान गांव के ही एक हरिमुनी मांझी के पुत्र वधु के शरीर मे सटने पर कुछ लोगों ने उनसे गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और आरोपियों ने उपेन्द्र माझी को घर से खींचकर बाहर निकाला और इंट-पत्थर, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
फिलहाल पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि गांव में बाराती आई हुई थी इसी बाराती मे नाचने के दौरान शरीर मे सटने से विवाद हुआ और उपेंद्र मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
डीएनबी भारत डेस्क