राजगीर महोत्सव में शामिल नहीं हुए सीएम, प्रभारी मंत्री ने किया महोत्सव का उद्घाटन

DNB Bharat Desk

राजगीर महोत्सव के इतिहास में पहली बार सीएम नहीं हुए शामिल, तीन दिवसीय महोत्सव का प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

डीएनबी भारत डेस्क 

राजगीर महोत्सव के इतिहास में पहली बार इस साल ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए है। इस कारण तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन संध्या के बजाय दिन के उजाले में वित्त मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कोरोना काल को छोड़कर हर साल इसका आयोजन संध्या के समय मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता था, पर इस बार ऐसा हुआ नहीं। हालांकि संध्या में मशहूर पार्श्व गायक शान अपनी गायिकी का जलवा बिखेरेंगें।

- Sponsored Ads-

राजगीर रेस्ट हाउस के मैदान में 29 से 1 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में ग्राम श्री मेला, पुस्तक मेला, कृषि मेला और व्यंजन मेला का स्टाल बनाया गया है। ग्राम श्री मेला का आयोजन 4 खण्ड में किया गया है। प्रत्येक खंड में 40 स्टॉल बनाया गया है। इसी तरह ग्राम श्री मेला में 200 स्टॉल लगाए गए। अलग-अलग विभागों के द्वारा प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए गए हैं।

3 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले दिन संध्या ने ममता शर्मा द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, मशहूर पार्श्व गायक शान के द्वारा गायन की प्रस्तुति, दूसरे दिन आलोक कुमार के द्वारा गायन की प्रस्तुति, संजीव कुमार पांडे द्वारा गायन की प्रस्तुति, अंजलि चंद्रन, राजा राघव रेड्डी ट्रूप द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, निजामी ब्रदर्स द्वारा गजल की प्रस्तुति जबकि आखरी दिन उषा कुमारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नीलम चौधरी नीना द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, प्रियंका जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद इंडियन आइडल के विजेता सलमान अली द्वारा गायन की प्रस्तुति की जाएगी।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article