राजद विधायक राकेश रौशन और जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार भ्रष्टाचार को लेकर हुए आमने-सामने, एक दूसरे के ऊपर लगा रहे है भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भ्रष्टाचार मामले को लेकर नालंदा जिले में इन दिनों राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राकेश रौशन और जेडीयू सांसद आमने-सामने हो चुके हैं। दरअसल पिछले दिनों इस्लामपुर के राजद विधायक राकेश रौशन के द्वारा प्रखंड के सांख्यिकी पदाधिकारी पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया था।

राजद विधायक राकेश रौशन और जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार भ्रष्टाचार को लेकर हुए आमने-सामने, एक दूसरे के ऊपर लगा रहे है भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप 2जिसके बाद जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी बचाव करते हुए प्रेस वार्ता कर स्थानीय राजद विधायक और प्रखंड के बीडीओ पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया। आरजेडी विधायक राकेश रौशन ने जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार के ऊपर भ्रष्ट पदाधिकारी को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है। अपने मुद्दे को छुपाने के लिए जेडीयू सांसद ने इसे जातीय मुद्दा का रंग दिया जा रहा है। क्योंकि विधायक और बीडीओ यादव है।

- Sponsored Ads-

राजद विधायक राकेश रौशन और जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार भ्रष्टाचार को लेकर हुए आमने-सामने, एक दूसरे के ऊपर लगा रहे है भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप 3नीतीश कुमार की सरकार में सबसे बड़ा अपराध यादव होना है। विधायक ने कहा कि हमने जब अपने क्षेत्र के भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया तो भ्रष्टाचार के मुद्दे को गौन करने को लेकर जेडीयू सांसद अपने सीमा को लांघकर दो महीने के अंदर मुझे भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।

राजद विधायक राकेश रौशन और जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार भ्रष्टाचार को लेकर हुए आमने-सामने, एक दूसरे के ऊपर लगा रहे है भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप 4राजद विधायक ने जेडीयू सांसद को खुली चुनौती देते हुए कहा कि सिर्फ इस्लामपुर ही नहीं बल्कि पूरे नालंदा जिले में इंदिरा आवास की जांच कर ले आवंटन में कितनी गड़बड़ियां है सबके सामने आ जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article