बेगूसराय में तेज रफ्तार ने ले ली एक और युवक की जान

DNB Bharat

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल एक की मौत।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया है। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल इलाजरत है। जहां अभी उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रकसी के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृतक युवक की पहचान रकसी गांव के रहने वाले हुकुम लाल यादव का 17 वर्षीय पुत्र सुदीश कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल चचेरे भाई की पहचान विजय कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि जब दोनों युबक शादी समारोह में शामिल होकर मौजी गांव से अपने घर रकसी गांव लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में ठोकर मार दी थी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

परिजनों ने घायल अवस्था में दोनों युवक को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान आज सुबह सुदीश कुमार की मौत हो गई। जबकि विजय कुमार गंभीर रूप से अभी घायल है।मौके पर गढ़पुरा थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुदीश कुमार इंटर का छात्र था।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article