एनटीपीसी बरौनी में हुआ स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

DNB Bharat

एनटीपीसी बरौनी में स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत करते हुए आवासीय परिसर में प्रभात फेरी का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार को एनटीपीसी बरौनी में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुरूआत करते हुए आवासीय परिसर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने अंग्रेजी में एवं महाप्रबंधक संचालन एवं अनुरक्षण समीर शर्मा ने हिन्दी में सभी उपस्थित विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, मैत्री लेडीज़ क्लब की सदस्याओं व सीआईएसएफ़ कर्मियों को स्वच्छता का शपथ दिलाया।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि 16 मई से 31 मई 23 तक प्लांट व एनटीपीसी बरौनी के आवासीय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत जहां एक ओर प्लांट और आवासीय परिसर को अधिक स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर आस- पास के सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम व सफाई अभियान आयोजित किया जायेगा।

इसके साथ ही एनटीपीसी ने कर्मचारियों, सीआईएसएफ़, नगर परिसर की महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे नारा, निबंध- लेखन व चित्रकला आदि का भी आयोजन किया जाएगा। सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सरकारी विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article