मोकामा विधायक अनंत सिंह और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा नीरज कुमार को जेडीयू ने बनाया उम्मीदवार तो सभी मिलकर करेंगे सहयोग,सभी विधायकों का कर्तव्य है मदद करना।
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिहारशरीफ पहुंचे। इस दौरान राजगीर विधायक कौशल किशोर, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने ब्रिक्स सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि बिहार और खासकर नालंदा की धरती उर्वरा और समृद्ध परंपराओं वाली है। बिहार के कई प्रसिद्ध उत्पादों और व्यंजनों को जीआई टैग मिल चुका है। इनमें मखाना, आम, सिलाव का खाजा और गया का तिलकुट शामिल हैं। दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बिहार के व्यंजनों सत्तु को भी परोसा गया, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन से भारत को लेकर दुनिया में एक सकारात्मक संदेश गया है।
इससे भारत के अन्य देशों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और देश की आर्थिक तरक्की को गति मिलेगी।वहीं अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच कथित मतभेद के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अभी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि नीरज कुमार पहले भी तीन बार एमएलसी रह चुके हैं और यदि जनता दल उन्हें चौथी बार उम्मीदवार बनाता है, तो पार्टी के सभी लोग उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों का भी दायित्व है कि वे एकजुट होकर नीरज कुमार की मदद करें।
डीएनबी भारत डेस्क