डीएनबी भारत डेस्क
पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को नवनिर्मित गेनहरपुर पंचायत सरकार भवन में सदर एसडीओ अनील कुमार की अध्य्क्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं से एसडीओ अनील कुमार,बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर,सीओ भाई बीरेंद्र सहित प्रखंड व पंचायत स्तर के अधिकारी अवगत हुये।

इस दौरान सभी अधिकारियों ने बारी-बारी से लोगों की फरियाद सुनी और उनके समस्याओं का त्वरित निष्पादन भी किया।जिससे फरियादियों की चेहरे पर खुशी देखी जा रही थी।शिविर के दौरान ही अधिकारियों ने दर्जनों लाभुकों को जन्म,मृत्यु,जॉब कार्ड,जाति,निवास,आय आदि प्रमाण पत्रों को सौंपा।इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों को 30 दिन के अंदर निष्पादन किया जा रहा है।
ताकि किन्हीं लोगों को कोई परेशानी नहीं हो।बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याएं तुरंत निष्पादित हो रही है।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए गए हैं और स्वयं शिविर में पहुंच कर भी आवेदन लिए जाते हैं।सीओ भाई बीरेंद्र ने कहा कि इस दौरान कई लाभुकों ने विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन दिए थे।जिन्हें प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें सौंप दिया गया है।
दि
व्यांग लाभुक सिकन्दर सहनी ने बताया कि इस तरह के सहयोग शिविर का आयोजन कर जिले से अधिकारी लाभुक के घर तक पहुंच कर उनके कार्यों को कर रहे हैं यह तो बड़ी उपलब्धि है। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों बताया अब जिले व प्रखंड के कार्यालयों का चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है ।पंचायत सरकार भवन में ही हर सुविधाएं उपलब्ध हो रही है।
मौके पर लेबर इंस्पेक्टर मंदीप कुमार,प्रखंड कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार,मुखिया अशोक पासवान,पंचायत सचिव सुरेश चौधरी,पूर्व मुखिया सुखराम महतो आदि मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट