दहेज दानवों ने नवविवाहिता की गला दबाकर कर दी हत्या, परिजन ने लगाया आरोप

DNB Bharat

नालंदा जिला के चिकसौरा थानाक्षेत्र अंतर्गत पचासा गांव की घटना, तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचासा गांव में दहेज के दानवों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 3 साल पूर्व ही खुशबू कुमारी की शादी पचासा गांव निवासी संतोष कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा।

- Sponsored Ads-

लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा मोटरसाइकिल और सोने की चेन के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के वक्त 3 लाख और सोने चांदी के आभूषण भी दहेज स्वरूप उन्होंने लड़का को दिया था।

बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों का लोभ काम नहीं हुआ। इसके पूर्व भी पति के द्वारा सोने की चेन की मांग की जा रही थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि मोटरसाइकिल नहीं देने के उपरांत विवाहिता के साथ अक्सर ससुराल वाले मारपीट किया करते थे। अंततः दहेज के दानवो ने खुशबू कुमार की हत्या गला घोट कर कर दी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताया जा रहे हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article