समस्तीपुर में खाकी शर्मसार: शराब के नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर अपनी ही पुलिस के हवाले किया

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप शराब के नशे में धुत्त हंगामा करते हुए स्थानीय थाना में पदस्थापित एक ASI को लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची उक्त जमादार के अपने ही थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि विभूतिपुर थाने में पदस्थापित जमादार रिंकू सिंह को शराब पीकर हंगामा करते हुए पकड़ा गया। डाॅक्टर की जांच के बाद उसके खिलाफ थाने में सनहा दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जाता है कि नशे में धुत उक्त जमादार खोकसाहा स्थित दुकान पहुंचा और वहां हंगामा करने लगा। इस सूचना के बाद आसपास करीब दर्जनों लोग होटल के समीप पहुंच गए और जमादार को बंधक बनाकर घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी।

समस्तीपुर में खाकी शर्मसार: शराब के नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर अपनी ही पुलिस के हवाले किया 2बताया गया है कि घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई प्रमोद कुमार से लोग शिकायत करने लगे कि जमादार रिंकू सिंह शराब के नशे में धुत्त है। लोग इस बात पर अड़ गए कि नशेड़ी जमादार रिंकू सिंह का मेडिकल जांच करवाया जाय। घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई प्रमोद कुमार ने थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया।

समस्तीपुर में खाकी शर्मसार: शराब के नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर अपनी ही पुलिस के हवाले किया 3

इसके बाद थानाध्यक्ष ने आरोप के आलोक में मेडिकल जांच करवाई तो शराब के नशे में होने का मामला सही साबित हुआ। उसके बाद जमादार रिंकू सिंह को सीएचसी विभूतिपुर ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि रिंकू सिंह को फिट फोर कस्टडी के लिए मेंशन किया गया है। इसके बाद उन्हें आज न्यायलय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Share This Article