नालंदा में शराब के नशे में धुत्त भाई ने भाई की पीट पीट कर किया हत्या,पूर्व के विवाद में घटना को दिया अंजाम,आरोपी फरार

DNB Bharat Desk

घटना में जहां जोगेंद्र राउत की मौत हो गई वही बड़े भाई दामोदर राउत चाकूबाजी में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के गोनावा पर गांव में देर रात शराब के नशे में धुत्त बड़े भाई दामोदर राउत और छोटा भाई जोगेंद्र राउत के बीच पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना घटी। इस घटना में जहां जोगेंद्र राउत की मौत हो गई वही बड़े भाई दामोदर राउत चाकूबाजी में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के संबंध में मानपुर थाना में तैनात चौकीदार ने बताया की दोनों के बीच पुराना पूर्व का विवाद था, इसको लेकर अक्सर दोनो के बीच मारपीट और कहासुनी हुआ करता था। देर रात भी इसी पुराने विवाद को लेकर दोनो के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई जिसमे बड़े भाई ने अपने छोटे भाई जोगेंद्र राउत की पीट पीट कर हत्या कर दी वही दामोदर राउत भी चाकूबाजी में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में ही दामोदर राउत भाग निकला। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Sponsored Ads-

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article