समस्तीपुर: DRM ऑफिस चौक पर मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाश गए दबोचे, लोगों ने खदेड़कर पकड़ा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम ऑफिस चौक पर मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया। लोगों ने दोनों युवकों को छीने गए मोबाइल और बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया।

 पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गयी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धर्मपुर वार्ड संख्या-5 निवासी सूरज कुमार तथा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है।घटना के संबंध में खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के अलौली गांव निवासी विवेक कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।

समस्तीपुर: DRM ऑफिस चौक पर मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाश गए दबोचे, लोगों ने खदेड़कर पकड़ा 2 पीड़ित ने बताया कि वह डीआरएम ऑफिस चौक पर मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीने जाने के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बदमाशों को घेर लिया। 

समस्तीपुर: DRM ऑफिस चौक पर मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाश गए दबोचे, लोगों ने खदेड़कर पकड़ा 3खुद को घिरता देख आरोपितों ने मोबाइल सड़क पर फेंक दिया, लेकिन लोगों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। पुलिस ने आरोपितों के पास से बाइक और मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

Share This Article