बेगूसराय इटवा में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या की

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सिंघौल थानाक्षेत्र अंतर्गत इटवा की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला है। जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न है। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा की है। मृतक व्यक्ति की पहचान ईटवा गांव निवासी नवल कुंवार का पुत्र रमेश कुंवार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय इटवा में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या की 2

बताया जा रहा है कि रमेश कुंवार देर शाम अपने डेरा पर बैठा हुआ था। तभी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं गोली की आवाज सुनकर जब परिजन दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा सिंघौल थाना पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर सिंघौल थाना की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उमेश कुंवार को आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की है। मिली जानकारी के अनुसार उमेश कुंवार चेन्नई में गार्ड का काम करते थे और कुछ दिन पहले ही बेगूसराय अपने गांव आए थे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article