बेगूसराय के वीरपुर में अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर संजात पथ से सटे कारीचक के समीप मुर्गी फार्म के बगल में सड़क के किनारे गढ्ढे से एक अज्ञात वृद्ध की लाश वीरपुर पुलिस ने बरामद की है। लाश मिलने की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ लाश को देखने के लिए उमड़ पड़ी।

बेगूसराय के वीरपुर में अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी 2स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना वीरपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर वीरपुर थाना की पुलिस अवर निरीक्षक अंजली कुमारी ने दल बल के साथ पहुंचकर आवश्यक कागज़ी प्रक्रिया पूरा कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। साथ ही उन्होंने लाश बरामदगी स्थल के आसपास व स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की । किसी भी व्यक्ति ने उक्त वृद्ध की लाश को पहचान नहीं पाया।स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त वृद्ध की चेहरा देखने से मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की आशंका जताई है।

- Sponsored Ads-

मौके पर एसआई विनोद प्रसाद, थाना के मैनेजर बसंत कुमार सिंह, ग्राम रक्षा दल के धीरज कुमार सिंह समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे। पुलिस अवर निरीक्षक अंजली कुमारी ने बताया कि कारीचक से सडक के किनारे गड्डे से 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की लाश बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि वृद्ध की लाश को देखने से प्रथम दृष्टया हर्ट अटैक से मौत होने का मामला प्रतीत लग रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मृत्यु के कारण का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

बेगूसराय बीरपुर संबाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article