भगवानपुर थाना के दामोदरपुर पंचायत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर पंचायत के पासोपुर गांव के वार्ड संख्या 11 में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृत युवक की पहचान पासोपुर निवासी दुखो चौधरी के  लगभग 25 वर्षीय पुत्र अमन चौधरी के रूप में की गई।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के गले पर निशान का चिन्ह है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article