बेगूसराय में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना बेगूसराय के तिलरथ स्टेशन के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बेगूसराय के तिलरथ स्टेशन के समीप की है। मृत महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया के रहने वाले सेवक कुमार चौधरी की पत्नी कंचन देवी के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में मृत महिला के पति सेवक कुमार चौधरी ने बताया है कि आज बेगूसराय स्टेशन पर हम लोग थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2इस दौरान कंचन देवी को शौच लग गया।कंचन देवी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में शौच करने के लिए गई थी।इस दौरान अचानक बेगूसराय स्टेशन से ट्रेन खुल गया। उन्होंने बताया है कि महिला काफी घबरा गई थी और उसे फोन के माध्यम से कहा गया कि अगले स्टेशन पर उतर जाना। वहीं अचानक वह चलती ट्रेन से नीचे उतरने के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

बेगूसराय में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में रेलवे थाने के पुलिस ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के कर्म में महिला की मौत हो गई। फिलहाल  मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article