रोजेदारो ने अदा की अलविदा जुम्मे की नमाज

DNB Bharat Desk

प्रशासन के द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल सभी संवेदनशील इलाकों में अवैध तरीके से जमा भीड़ पर पैनी नजर रखने के लिए की गई।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला के विभिन्न मस्जिदों में जुमे की आखिरी नमाज अदा की गई। माह-ए-रमजान में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी गई। अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए विभिन्न मस्जिदों में लोगों की भीड़ देखी गई। इस दौरान मस्जिद परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

रोजेदारो ने अदा की अलविदा जुम्मे की नमाज 2सभी रोजेदारों के लिए रमजान माह के अंतिम शुक्रवार के दिन की नमाज का विशेष महत्व है। मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि नालंदा जिला में कल ईद मनाई जाएगी। ईद उल फितर की नमाज कल सुबह होगी। आखिरी जुमे की नमाज को लेकर कई जगह मस्जिदों के बाहर जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे वहीं कई जगह प्रशासन के द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद ली गई।

- Sponsored Ads-

रोजेदारो ने अदा की अलविदा जुम्मे की नमाज 3ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल सभी संवेदनशील इलाकों में अवैध तरीके से जमा भीड़ पर पैनी नजर रखने के लिए की गई। गौरतलब है कि 31 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद प्रशासन लगातार आगामी इस पर्व को लेकर पूरी तरह से इलाज मोड़ पर दिखाई दे रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article