खगड़िया: माघी पुर्णिमा को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के रहीमपुर गांव से माघी पूर्णिमा को लेकर शुक्रवार को शोभा  यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान के साथ ग्रामीणों महिला पुरूषो ने भाग लिया। वही शोभा यात्रा रहीमपुर गांव से निकाल कर गांव घुमाते हुए आगवानी गंगा घाट पहुंचा।

- Sponsored Ads-

खगड़िया: माघी पुर्णिमा को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा 2रास्ते में श्रद्धालुओं के द्वारा विष्णु भगवान की जय,गंगा माता की जय,मां लक्ष्मी की जय के नारे लगा रहे थे। जयकारे से पुरा इलाका भक्तिमय से गुंजायमान हो रहा था। वही आयोजक मंडल ने कहा कि हिंदू धर्म के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का अपना विशेष महत्व है।  माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है।

खगड़िया: माघी पुर्णिमा को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा 3माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर पूजा पाठ के उपरांत दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है जो पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है वो मनुष्य के जीवन के अंत होने के बाद भी रहता है। सनातन धर्म के मान्यता के अनुसार ऐसा करने से साधक की मनचाही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु  मौजूद थे।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article