टीबी मरीजों के बीच पोषण कीट एवम दवाई का किया गया वितरण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में प्रधान मंत्री पोषण योजना के तहत सोमवार को सीएचसी खोदावंदपुर में पोषण कीट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 13 रोगियों के बीच फूड बास्केट एवम दावा का वितरण किया गया। प्रभारी डॉक्टर दिलीप कुमार ने रोगियों को फूड बास्केट प्रदान किया।

- Sponsored Ads-

मौके पर डॉक्टर राजेश कुमार , स्वास्थ प्रबंधक मनीष कुमार , जीएनएम उषा कुमारी, एएनएम प्रमीला कुमारी , बीसीएम वकील राम , एसटीएस प्रमोद कुमार सिंह भी मौजूद थे

इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी ने बताया कि पोषण बैग में रोगी को खाने के लिए 3 किलो चावल, 2 किलो मशुर दाल, 1.5 किलो सोयाबीन ,500 ग्राम सरसो तेल, 18 पीस अंडा, 100 ग्राम बाला दूध का 12 पैकेट शामिल है।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार गौतम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article