नालंदा-सड़क पर तरप रहे दो घायल युवक को सांसद ने पहुंचाया अस्पताल,सांसद ने पेश की इंसानियत की मिसाल
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की जान बचाने के लिए खुद पहल की।सांसद के दोनों अंगरक्षक धनंजय और जयभगवान ने दोनों घायलों को सड़क से उठाकर अपनी गाड़ी से बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। सांसद की इस मानवीय पहल की इलाके में खूब सराहना हो रही है।

सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बताया कि वह एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान नूरसराय थाना क्षेत्र के ककड़िया गांव के पास उन्होंने देखा कि सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक सड़क पर पड़े तड़प रहे हैं, जबकि आसपास बड़ी संख्या में लोग केवल तमाशबीन बने हुए थे। उन्होंने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
इस दौरान सांसद से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मुलाकात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, केवल लोगों से इसके बारे में सुना है। आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की अटकलों पर उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह पार्टी छोड़कर दूसरे दल के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने गए थे।
अब लोकलाज के कारण वे मिलने गए होंगे। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य का हालचाल लिया है, लेकिन उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला केवल नीतीश कुमार ही करेंगे।
डीएनबी भारत डेस्क