डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी गरीबों के मसीहा नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी राजू सहनी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में राशन,कपड़े, नगद राशि सहित अन्य जरूरी समान के साथ पहुंचकर गरीबों को मदत कर रहे हैं,

उन्होंने सातनपुर, नाजिपुर, अंगारघाट, लोहागीर, भगवानपुर कमला, लखनीपुर महेशपट्टी, सहित अन्य पंचायतों में,अग्लगी, शोकाकुल परिवार, गंभीर रूप से बीमार लोगों की मदत कर मिशाल कायम किया है, इसी कड़ी में शनिवार 7 फरवरी को लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी शंकर सदा की 50 वर्षीय पत्नी लीलिया देवी,का निधन बीते 27 जनवरी को खाना बनाने के दौरान अचानक हो गया, गरीब परिवार रहने के कारण परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, ग्रामीणों के अनुसार मृतका की कोई पुत्र नहीं है और घर की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है,
जिस कारण श्राद्ध कर्म कराने में परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, घटना के करीब तीन दिन बीत जाने के बाद, जब इसकी सूचना समाजसेवी राजू सहनी को मिली, तो वे तुरंत पीड़ित परिवार के घर अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर 6 महीने का राशन सामग्री पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया,उन्होंने आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया,पीड़ित परिजनों ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया,
इस अवसर पर राजू सहनी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार अपने आप को अकेला नहीं समझे,उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि,राहत सामग्री मिलने के बाद जो कुछ लोग बोलते हैं कि राजू सहनी मेरे कहने पर राहत सामग्री दी है,ये ग़लत बात है, उन्होंने वैसे लोगों से इस तरह की बात पीड़ित परिवार से नहीं कहने की बात कही,क्योंकि इस तरह की मदद वे निस्वार्थ भाव से करते हैं, और आगे भी करते रहेंगे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट