अमर शहीद राजद नेता पूर्व मुखिया अखिलेश राय तथा रामउदेश राय के पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

वक्ताओं ने कहा कि एक लोकप्रिय मुखिया,चर्चित राजद नेता तथा गरीबो के मसीहा के रूप में स्वर्गीय अखिलेश राय सदैव याद किए जाते रहेंगे

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर शहर के मगरदही स्थित अखिलेश राय स्मारक पर राजद नेता व पूर्व मुखिया अखिलेश राय तथा रामउदेश राय की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि सभा आयोजित किया गया l

अमर शहीद राजद नेता पूर्व मुखिया अखिलेश राय तथा रामउदेश राय के पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि 2इस मौके पर नेताओं ने अखिलेश राय के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l सभा की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी रोमा भारती ने किया l इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अखिलेश राय शोषित -पीड़ित व गरीब -गुरबों के आवाज थे l

- Sponsored Ads-

उनका सम्पूर्ण जीवन गरीबों की सहायता,समाज मे समता और समानता के लिए समर्पित रहा l अखिलेश राय समाजिक न्याय तथा परस्पर सद्भाव के मजबूत स्तम्भ थे l

वक्ताओं ने कहा कि एक लोकप्रिय मुखिया,चर्चित राजद नेता तथा गरीबो के मसीहा के रूप में स्वर्गीय अखिलेश राय सदैव याद किए जाते रहेंगे l

समस्तीपुर संवादाता अनील चौधरी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article