पारा मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगा की आत्महत्या, घर में मां के साथ सोई थी छात्रा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पारा मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। लेकिन छात्रा ने आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के पाली डीही गांव की है। मृत छात्रा की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पाली डीही गांव के रहने वाले मनोज कुमार सिंह की 20 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा लक्ष्मी कुमारी पारा मेडिकल की तैयारी कर रही थी।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि बीती रात सभी लोग खाना पीना खाने के बाद सोने के लिए चला गया था। लक्ष्मी अपनी मां के साथ सोई हुई थी। अचानक कब वह रात में उठकर मां के पास से चली गई। वही मां के द्वारा लक्ष्मी कुमारी को घर में ही काफी खोजबीन की गई तो घर में नहीं मिली। फिर बाद में घर के सामने भूसा के घर में खोजने के लिए गई तो वहां पर फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। वही मां फंदे से लटका हुआ शव को देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ी आनन-फानन में परिजनों के द्वारा फंदे से शव को उतारा गया।

घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताते चलें कि छात्रा लक्ष्मी कुमारी किस आवेश में आकर आत्महत्या की है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्योंकि पढ़ने लिखने में काफी लक्ष्मी तेज थी और घर के इकलौती पुत्री थी। इस घटना के बाद जहां एक तरफ मां और पिता का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है लेकिन सस्पेंस अभी तक बना हुआ है।

बेगूसराय से सुमित कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article