समस्तीपुर: शराब समेत कई मामले के ईनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर शराब समेत कई मामले में फरार इनामी बदमाश बंगरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी लालबाबू महतो को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर उसे दबोचा है। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडे ने पुलिस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी शराब के मामलों में कई महीनों से फरार था।

उस पर पुलिस ने इनाम की भी घोषणा कर रखी थी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया था, जो उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सक्रिय थी।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: शराब समेत कई मामले के ईनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल 2 उन्होंने बताया कि तकनीकी अनुसंधान व सूचनाओं के आलोक में उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। उक्त आरोपी पर जिले के मुसरीघरारी, बंगरा, ताजपुर, कर्पूरीग्राम थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article