पर्यावरण के प्रति रहें सजग, प्रत्येक व्यक्ति लगाएं एक एक वृक्ष – बीडीओ

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड परिसर में बीडीओ नवनीत नमन ने किया वृक्षारोपण।

डीएनबी भारत डेस्क 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर भगवानपुर प्रखंड मैदान परिसर में बीडीओ नवनीत नमन ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने फलदार पौधा लगाते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधा लगाने का लोगों से अपील किया।

- Sponsored Ads-

पर्यावरण के प्रति रहें सजग, प्रत्येक व्यक्ति लगाएं एक एक वृक्ष - बीडीओ 2

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हम भी सजग नहीं हुए तो वर्तमान में हमलोग काफी गर्मी से परेशान हो रहे हैं आने वाले दिनों में वर्षो एवं गंभीर पर्यावरण परिणाम से गुजरना पड़ेगा। इसलिए हमसभी जागरूक होकर पेड़शकी कटाई को रोकें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

मौके पर प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, मनरेगा पीओ आनंद कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधन जितेंद्र कुमार, प्रखंड नाजिर अमरजीत कुमार, जिला पार्षद दिनेश चौरसिया, जदयू प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी, सीपीआई अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, मुखिया सुरेंद्र पासवान, कांग्रेस नेता इंद्रदेव राय, लोजपा जिलामहा महासचिव शिव कुमार चौधरी, सीपीआई नेता हेमंत सिंह, प्रशांत कुमार, अमर कुमार आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article