बेगूसराय में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर वोट के लिए तुष्टीकरण का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

सरकार और कर्मचारियों के द्वारा मुसलमानों पर मेहरबानी और हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाया

डीएनबी भारत डेस्क

अपने संसदीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह मंगलवार को पंचवीर गांव पहुंचे जहाँ वो दुष्कर्म मामले मे जेल मे बंद बबलू के परिजनों से मिले. इस दौरान गिरिराज ने जहाँ नीतीश कुमार पर वोट के लिए तुष्टीकरण का आरोप लगाया वही उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों की क्लास लगाई. इस मौके पर गिरिराज सिंह बेहद ही सख्त नजर आते हुए सरकार और कर्मचारियों के द्वारा मुसलमानों पर मेहरबानी और हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाया. लोगों की शिकायत पर उन्होंने मौके पर मौजूद लोग की क्लास लगाई और उन्होंने स्कूल के आस पास अतिक्रमण हटाने मे अधिकारियो द्वारा हिन्दू मुस्लिम करने का आरोप लगाया. गिरिराज सिंह ने सीओ से कहा कि यह सब नहीं चलेगा.

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर वोट के लिए तुष्टीकरण का लगाया आरोप 2

अगर स्कूल के पास अतिक्रमण हटाना है तो मुसलमानो पर मेहरवानी क्यों. बताते चले की पिछले दिनों पंचवीर गांव में एक घटना सामने आई थी जिसमे एक शख्स के द्वारा नाबालिक एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म और दूसरे से छेड़छाड की घटना घटी थी. इस मामले में दो संप्रदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ.इस मामले मे मुख्य आरोपी सहित बबलू नामक एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.बेगूसराय में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर वोट के लिए तुष्टीकरण का लगाया आरोप 3

कुछ लोगो द्वारा बबलू नामक युवक की पर लोगो ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी. इसी सिलसिले में मंगलवार को गिरिराज सिंह बबलू के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे और वहां उन्होंने खुले आम नीतीश कुमार पर वोट के लिए तुष्टिकरण का आरोप लगाया वही अतिक्रमण हटाने के नाम पर हिंदुओं को सजा और मुसलमानों पर मेहरवानी का आरोप लगाया. वही इस दौरान उन्होंने कुछ वर्ष पहले दौरा में घटी एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी एक निर्दोष हिंदू को जेल दी पुलिस ने भेज दिया जो आज भी जेल में बंद है. इस दौरान उन्होंने सरकार से निवेदन किया है कि इस मामले में निर्दोष लोगों को छोड़ा जाय.

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article