समस्तीपुर: कांग्रेस का ‘टैलेंट हंट’ अभियान: “बिहार की आवाज़” बनकर राजनीति में चमकने का मौका, 13 फरवरी तक करें वीडियो अपलोड

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:कांग्रेस पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए “बिहार की आवाज़” टैलेंट हंट अभियान की शुरुआत किया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी सदस्य मो० अबू तमीम ने बताया कि पार्टी द्वारा शुरू की गई “बिहार की आवाज़” टैलेंट हंट अभियान युवाओं के लिए एक मजबूत मंच है।

- Sponsored Ads-

जिसके माध्यम से युवा प्रतिभागी बिहार एवं देश के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रख सकते है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कांग्रेस द्वारा जारी QR कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण और अपनी बात 3 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर आगामी 13 फरवरी तक अपलोड करें। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के माध्यम से ऐसे प्रतिभावान युवाओं को चुना जाएगा जो प्रवक्ता, शोधकर्ता तथा प्रचार-प्रसार समन्वयक की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

समस्तीपुर: कांग्रेस का 'टैलेंट हंट' अभियान: "बिहार की आवाज़" बनकर राजनीति में चमकने का मौका, 13 फरवरी तक करें वीडियो अपलोड 2 मो.तमीम ने कहा कि यह अभियान केवल चयन प्रक्रिया नहीं है बल्कि बिहार के भविष्य को आकार देने की एक लोकतांत्रिक पहल है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस कमिटी के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा एवं महासचिव मुकेश कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

Share This Article