पुलिस ने पर्स और मोबाइल छीन लेने के मामले में किया केस दर्ज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवान्दपुर पंचायत में अवस्थित शिव नगर महादेव मठ में आयोजित चार दिवसीय चैयती दुर्गा मेला देखने आए भगवानपुर थाना क्षेत्र के टिकापुर निवासी लाल बाबू महतो की पत्नी पुजा देवी से अज्ञात झपटा मार चोरों ने मेला परिसर से पर्स व मोबाइल झपट कर फरार हो गया।

मामले में पीड़ित पुजा कुमारी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उक्त महिला ने जिक्र किया है कि उक्त पर्स में एक भीभो का मोबाइल और 1200 सौ रुपए थे।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article