बेगूसराय: साहेबपुरकमाल में हथियार के साथ हंगामा कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई का वीडियो वायरल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो पुलिस की कार्यशैली को सवालों के घेरे में खड़े कर रही है। वायरल वीडियो साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी गांव की बताई जा रही है। वायरल तस्वीर में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह हथियारबंद एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ रखा है एवं उसकी पिटाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक बरारी गांव के ही पंडित टोला में धमकी देने के लिए हथियार के साथ पहुंचा था और हो हंगामा कर रहा था। उसी वक्त स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया और खदेड़ कर पकर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद शाहबपुर कमाल थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है एवं पूछताछ कर रही है।

बेगूसराय: साहेबपुरकमाल में हथियार के साथ हंगामा कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई का वीडियो वायरल 2फिलहाल इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर लोगों के सामने या सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर बेगूसराय पुलिस का इकबाल बिल्कुल ही खत्म हो चुका है एवं पुलिस की लाख कोशिशें के बावजूद हथियार प्रदर्शन करने से अपराधी बाज नहीं आ रहे।

Share This Article