नालंदा: आपसी वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में एक महिला समेत पुरुष को लगी गोली,गंभीर हालत में पटना रेफर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर गांव में देर शाम गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायल संजीत कुमार भोजपुर गांव निवासी अवधेश प्रसाद का पुत्र है। उन्हें गंभीर हालत में मानपुर थाना पुलिस द्वारा इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

नालंदा: आपसी वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में एक महिला समेत पुरुष को लगी गोली,गंभीर हालत में पटना रेफर 2जख्मी संजीत कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर गोली चलाई। इस घटना में फुलवा देवी नामक एक महिला भी घायल हुई हैं। फुलवा देवी ने बताया कि वह मवेशी चरा रही थी इसी दौरान उसके खेती के पास नदी से बालू उठाव हो रहा था, जिसका फुलवा देवी ने विरोध किया। तो गोलीबारी हुई।

नालंदा: आपसी वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में एक महिला समेत पुरुष को लगी गोली,गंभीर हालत में पटना रेफर 3वहीं मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह विवाद मछली मारने को लेकर उत्पन्न हुआ था, जिसमें संजीत कुमार को गोली लगी है। वहीं, महिला को गोली कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article