बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई । घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की है । मृतक महिला की पहचान रहुआ निवासी शोभा रानी के रूप में की गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को शोभा रानी अपने घर से निकली थी और उन्हें बेगूसराय आ रही थी ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम 2 इसी क्रम में जब वह एन एच 31 को पार कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को उक्त घटना की सूचना दी गई तब परिजनों ने उन्हें बेगूसराय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article