बजट में नालंदा के लिए योजनाओं की बरसात, नालंदा विश्वविद्यालय के वीसी ने कहा…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नालंदा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने नालंदा को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और राजगीर-बोधगया सड़क संपर्क परियोजना को विकसित करने की घोषणा की है।

- Sponsored Ads-

इसके अलावा, नालंदा विश्वविद्यालय के लिए विशेष पैकेज की भी घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद नालंदा में पर्यटन और शिक्षा को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। राजगीर को लेकर भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया गया है, जिसमें राजगीर को एक प्रमुख टूरिस्ट सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना शामिल है।

बजट में नालंदा के लिए योजनाओं की बरसात, नालंदा विश्वविद्यालय के वीसी ने कहा... 2
अभय कुमार सिंह, वीसी नालंदा विश्वविद्यालय

नालंदा विश्वविद्यालय के विशेष पैकेज की घोषणा पर वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि वे इस खबर से बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह नालंदा के समग्र विकास के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा है। एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया था और उस दौरान उन्होंने स्वर्णिम युग की शुरुआत का भाव व्यक्त किया था।

प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि इस बजट सत्र में नालंदा के चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नालंदा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में और अधिक सफल होगा।

Share This Article