नालंदा में अज्ञात चोरो ने बंद घर से एक लाख नब्बे हजार रुपये नगद समेत लाखो रुपये की जेवरात की चोरी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव में बंद पड़े घर से रात्री में अज्ञात चोरों ने जेवर समेत नगदी पैसा पर हाथ साफ कर दिया है। घटना के संबंध में गृहस्वामी शांति देवी ने कहा कि बुधवार को वह अपने परिवार के सदस्य को ईलाज कराने के लिए बिहारश़रीफ गए थे।

नालंदा में अज्ञात चोरो ने बंद घर से एक लाख नब्बे हजार रुपये नगद समेत लाखो रुपये की जेवरात की चोरी 2जिसके कारण घर में ताला लगा हुआ था। ज्यादा रात होने के कारण वह रामपुर में अपने परिवार के यहां ठहर गए थे। गुरूवार को जब पड़ोसी की नजर खुले हुए खिड़की पर पड़ी तो वह इसकी सूचना गृहस्वामी शांती देवी को फोन कर बताया।

- Sponsored Ads-

नालंदा में अज्ञात चोरो ने बंद घर से एक लाख नब्बे हजार रुपये नगद समेत लाखो रुपये की जेवरात की चोरी 3वहीं जब गृहस्वामी घर में आई तो देखा की तीनों कमरों का दरवाजा खुला है और कमरा के अंदर में रखे अलमीरा और ट्रंक खुला था चोरों द्वारा रात्री में ही महंगे जेवर समेत नगद पैसा पर हाथ साफ कर दिया।

नालंदा में अज्ञात चोरो ने बंद घर से एक लाख नब्बे हजार रुपये नगद समेत लाखो रुपये की जेवरात की चोरी 4शांति देवी ने बताया की 1 लाख 90 हजार नगद, 2 सोने चैन, 1 टीका,1 झुमका की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। वहीं गृहस्वामी ने चोरी की सूचना स्थानीय थाना में दिया गया है पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

नालंदा संवादाता ऋषिकेश की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article