बेगूसराय में पैसे के विवाद में दबंग महाजन ने एक मछुआरे की जमकर पिटाई, घायल मछुआरा सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा चौक की है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक महाजन का दबंगई का मामला सामने आया है जिसमें पैसे के विवाद में दबंग महाजन ने एक मछुआरे की जमकर पिटाई कर दी जिससे मछुआरा पप्पू साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Sponsored Ads-

जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा चौक की है । पीड़ित पप्पू साहनी ने विजय शाह पर पिटाई का आरोप लगाया है। पप्पू साहनी ने कहा है कि 3 माह पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी लेकिन उसकी पत्नी ने मौत से पूर्व विजय शाह से एक लाख रुपए कर्ज के रूप में लिया था।

बेगूसराय में पैसे के विवाद में दबंग महाजन ने एक मछुआरे की जमकर पिटाई, घायल मछुआरा सदर अस्पताल में भर्ती 2जिसमें हाल के दिनों में पप्पू साहनी ने अस्सी हजार वापस कर दिए और बीस हजार के लिए दो माह का समय मांगा और इसी से आक्रोशित होकर विजय शाह ने घर में बंद कर उसकी पिटाई कर दी।

बेगूसराय में पैसे के विवाद में दबंग महाजन ने एक मछुआरे की जमकर पिटाई, घायल मछुआरा सदर अस्पताल में भर्ती 3फिलहाल पप्पू साहनी के द्वारा मुफस्सिल थाने में आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article