कैमूर – पुलिस की बर्बरता आई सामने, पूछताछ में दंपत्ति को बुरी तरह पीटा, दंपति इलाजरत  

DNB Bharat Desk

 

पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार, एसपी ने जांच के दिए आदेश

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर पुलिस की बर्बरता की तस्वीर सामने निकल कर आई है जिसमें पूछताछ के लिए चैनपुर थाने में बुलाने के बाद दंपति को बुरी तरह पीटा गया जिसका आरोप चैनपुर थाने के दरोगा पर दंपत्ति ने लगाया है, जहां दोनों का मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार शुरू हुआ।

- Sponsored Ads-

कैमूर - पुलिस की बर्बरता आई सामने, पूछताछ में दंपत्ति को बुरी तरह पीटा, दंपति इलाजरत   2 पुलिस की पिटाई से बुरी तरह जख्मी दंपत्ति यूपी के जमानिया थाना के बखरी निवासी राम लखन राम और उनकी पत्नी सोनी देवी है जिसने पुलिसिया जुल्म की सारी दास्तां अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में इलाज के दौरान मीडिया कर्मियों से बयां की।

कैमूर - पुलिस की बर्बरता आई सामने, पूछताछ में दंपत्ति को बुरी तरह पीटा, दंपति इलाजरत   3चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनैरा निवासी बाबू लाल राम की पत्नी अपने बच्चे के साथ गायब हो गई इस मामले में महिला की सास द्वारा चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिस मामले में पुलिस को जानकारी मिली की गायब महिला की बातचीत उसके बड़ी बहन से हो रही है जिसके बाद पूछताछ के लिए थाने बुलाने के बाद बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी।

कैमूर - पुलिस की बर्बरता आई सामने, पूछताछ में दंपत्ति को बुरी तरह पीटा, दंपति इलाजरत   4पीड़ित रामलखन राम ने बताया की हमारी बात किसी से नहीं हो रही है हमने पुलिस को कहा भी की आप जांच कर लीजिए लेकिन हमारी बात नहीं सुनी और पिटाई शुरू कर दी।

कैमूर - पुलिस की बर्बरता आई सामने, पूछताछ में दंपत्ति को बुरी तरह पीटा, दंपति इलाजरत   5कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी हुई है भभुआ एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होंगे कार्यवाही होगी।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

 

Share This Article