नालंदा में कलयुगी पति ने पत्नी की गोलीमार कर निर्मम हत्या की

DNB Bharat

नालंदा जिला के भागनविगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत खाजे एतवारसराय की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में भागन विगहा थाना क्षेत्र के खाजे एतवारसराय में पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में यह बात बाद आग की तरह फैल गयी। घटना के संबंध में मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि गांव के मृतका के पति विनोद यादव का मिल्कीपर गांव के किसी महिला से अवैध सःबंध चल रहा था।

- Sponsored Ads-

नालंदा में कलयुगी पति ने पत्नी की गोलीमार कर निर्मम हत्या की 2

अवैध संबंध के कारण पति-पत्नी में अक्सर मारपीट हुआ करता था। इसी अवैध संबंध के कारण पति विनोद यादव ने हैवानियत की हद पार करते हुए पहले अपनी पत्नी रिंकू देवी की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद उसके सिर में गोली मार दी। पति विनोद यादव के द्वारा जान से मारने की धमकी रिंकू देवी को पहले भी दी थी।

घटना के बाद मृतका रिंकू देवी का दोनों बच्चे भी मौजूद थे। घटना को देखते हुए दोनों बच्चों ने अपनी जान चारपाई के नीचे छुपकर बचाई। मृतका के पुत्र ने बताया कि 3 की संख्या में लोगों ने रात के वक्त घर में जबरन घुसकर महिला के साथ मारपीट की उसके बाद गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद घर में रखे दो लाख पच्चीस हजार (25000) नगद के अलावा विवाहिता के जेवर भी लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article