बदमाशों ने रात के अंधेरे में गेहूं की फसल में किया रांउडफ दवा का छिड़काव,गेहू का फसल हुआ बर्बाद

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के हामो डीह में बदमाशों ने रामबालक यादव के खेत में लगे गेंहू की फसल में राॅण्डप से छिड़काव कर बर्बाद कर दिया है। पीड़ित रामबालक यादव ने वीरपुर थाना में चन्दन कुमार यादव समेत 9 लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर पूर्व की दुष्मनी समेत न्यायालय में चल रहे मामलों को उठा लेने के अलावे बहियार में लगे गेंहू की फसल में राॅण्डप से छिड़काव कर बर्बाद कर देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

- Sponsored Ads-

बदमाशों ने रात के अंधेरे में गेहूं की फसल में किया रांउडफ दवा का छिड़काव,गेहू का फसल हुआ बर्बाद 2इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article