बरौनी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन

DNB Bharat

चैत्र नवरात्र, चैती छठ, रामनवमी महापर्व एवं रमजान को लेकर बरौनी थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

चैत्र नवरात्र, चैती छठ, रामनवमी महापर्व एवं रमजान को लेकर बरौनी थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच रविवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष बरौनी कामेश्वर कुमार सिंह ने गंगा जमुनी संस्कृति पर चर्चा करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में चैत्र नवरात्र, चैती छठ पूजा, रामनवमी एवं रमजान को शांति पूर्वक पर्व मनाने जाने में स्थानीय समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान होता है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा किसी भी परिस्थिति में विधी व्यवस्था को हाथ में लेने का प्रयास कोई व्यक्ति करता है तो उसे चिन्हित कर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पर्व त्यौहार हमारे अपने जीवन में खुशियां लाता है, इसे व्यर्थ नहीं गवाएं।

वहीं स्थानीय समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा किया। मौके पर मो खुर्शीद आलम, विकास कुमार, विकेश कुमार, एस आई अमन कुमार, पल्लवी प्रिया, धीरज कुमार, एएसआई मो आलमगीर, उमेश कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article