डीएनबी भारत डेस्क
रेल प्रशासन हाजीपुर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यात्रियों की सुविधा के लिए दिनांक 06.04.2023 से गाड़ी संख्या 13201/13202 पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस का नंदगांव स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर 06 माह के लिए ठहराव प्रदान किया जा रहा है।
वही पटना से दिनांक 06.04.2023 से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13201 पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 03.45 बजे नंदगांव स्टेशन पहुंचेगी तथा 03.46 बजे प्रस्थान करेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस 19.34 बजे नांदगांव पहुंचेगी तथा 19.35 बजे प्रस्थान करेगी।
- Sponsored Ads-

नीरज कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
