नालंदा: केंद्रीय बजट में पर्यटक स्थल राजगीर के सम्पूर्ण विकास की घोषणा, लोगो ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के द्वारा पेश किए गए बजट को सराहा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

केंद्र सरकार के द्वारा जहां एक ओर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से साफ इनकार कर दिया था, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के पिटारे से बिहार के लिए तोहफा की बौछार कर दी है। एक समय तो ऐसा लगा कि मानो केंद्रीय वित्त मंत्री बिहार का बजट पेश कर रही हों.

- Sponsored Ads-

नालंदा: केंद्रीय बजट में पर्यटक स्थल राजगीर के सम्पूर्ण विकास की घोषणा, लोगो ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के द्वारा पेश किए गए बजट को सराहा 2उन्होंने सड़क हो, पुल हो, बिजली हो या फिर पर्यटन हो, निर्मला ने हर क्षेत्र में बिहार को तोहफा देने का काम किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के राजगीर मंदिर का भी विकास करने का ऐलान किया गया है।इसके अलावा गर्म जल कुंड का भी सौंदर्यकरण होगा। वहीं वित्तमंत्री के द्वारा पेश किए गए बजट को नालंदा जिले के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने खूब सराहा।

नालंदा: केंद्रीय बजट में पर्यटक स्थल राजगीर के सम्पूर्ण विकास की घोषणा, लोगो ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के द्वारा पेश किए गए बजट को सराहा 3स्थानीय लोगो ने बताया की अंतराष्ट्रीय पर्यटक राजगीर में घूमने के लिए देश और विदेश के लोग आते हैं। राजगीर के विकास से पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा। राजगीर पावापुरी और नालंदा के पर्यटक स्थल के विकास के बारे में विकसित करने की दिशा में सरकार की सोच को सराहा।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article