DNB Bharat Desk

सड़क दुर्घटना, रेल दुर्घटना और कई गंभीर बीमारियों मे रक्त की जरुरत होती हैँ ऐसे लोगो को रक्त देकर उनकी जिंदगी बचाई जाती है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बिहार दिवस के अवसर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन बेगूसराय के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपना रक्तदान किया.

2

इस दौरान बेगूसराय के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बिहार दिवस के अवसर पर सुरक्षित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया. उन्होंने बताया कि रक्तदान करना बहुत ही अहम होता हैँ. उन्होने बताया की सड़क दुर्घटना, रेल दुर्घटना और कई गंभीर बीमारियों मे रक्त की जरुरत होती हैँ ऐसे लोगो को रक्त देकर उनकी जिंदगी बचाई जाती है.3

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि लोगों में कुछ गलत भ्रान्तिया हैं की रक्त देने से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है.. उन्होंने कहा कि जिसके शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया सामान्य है वैसे लोगो को रक्त दान करने मे कोई दिक्कत नहीं हैँ. दिया गया रक्त तीन से छह महीने में बन जाता हैँ.सास पताल प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में डॉक्टर चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे.

बेगूसराय  संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article