किसानों के केवाई सी को लेकर भवानंदपुर पंचायत भवन में किया गया शिविर का आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में सरकारी आदेश के आलोक में लगातार किसानों को सहुलीयत से कृषि से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।इसी करी में सोमवार को भवानंदपुर पंचायत भवन में मुखिया दीपक कुमार की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि सरकारी आदेश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में किसान रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।इस में किसानों के जमीन से संबंधित रशिद, आधार कार्ड, मोबाइल की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा 21 जनवरी अंतिम तारीख रखा गया है। इसलिए किसानों को चाहिए कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें।

किसानों के केवाई सी को लेकर भवानंदपुर पंचायत भवन में किया गया शिविर का आयोजन 2मौके पर अंचल निरीक्षक अनुभा सिंहा, पंचायत सचिव राम सागर यादव, अंचल अमीन राम कुमार, विशेष सर्वेक्षण लीपीक अंशु कुमारी, काजल कुमारी,पी आर एस कृष्ण मोहन,ग्राम कचहरी सचिव रंधीर कपूर, शिक्षक राजेश कुमार, रंजन कुमार चौधरी किसानों के रजिस्ट्रेशन करने में लगे हुए थे।

Share This Article