सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल बछवाड़ा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बछवाड़ा बाजार स्थित आर्मी हेल्थ क्लब के प्रांगण में शनिवार को सदस्यता अभियान को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने किया। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो से राजद कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। बैठक के दौरान बछवाड़ा प्रखंड के 133 बुथो के प्रत्येक बूथ पर दो क्रियाशील सदस्य बनाते हुए 25 हजार प्राथमिक सदस्य शिविर लगाकर बनाने का लक्ष्य रखा गया।

सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल बछवाड़ा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित 2बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि बिहार में राजद की सदस्यता अभियान में विभिन्न दलों को छोड़कर सभी वर्गों के प्रतिष्ठित लोग राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। बिहार की जनता केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। विगत विधानसभा चुनाव में भी जनता का जनादेश महागठबंधन की सरकार एवं तेजस्वी प्रसाद यादव को ही सीएम बनाने को लेकर था। वही राजद युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव ने कहा कि राजद की सरकार बनी तो माय बहिन मान सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह 2500 रुपए दिया जाएगा।

सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल बछवाड़ा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित 3वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन 400 से बढाकर 1500 रुपया किया जाएगा । गैस सिलेंडर 200 रूपये दिए जाएंगे। तेजस्वी कुमार यादव ने जो पूर्व की सरकार में दस लाख नौकरी देने का वादा किया था। उसे मात्र सत्तरह महीने की सरकार में उपमुख्यमंत्री रहते पांच लाख युवाओं को नौकरी दिया। हमारी सरकार बनेगी तो उससे भी ज्यादा नौकरी युवाओं को दिया जाएगा।उन्होंने बैठक में कहा कि पंचायत में बूथ स्तर पर कमेटी को सशक्त बनाने तथा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने का निर्णय लिया।

सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल बछवाड़ा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित 4बैठक को जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास,जिला महासचिव अरुण यादव, युवा जिला महासचिव बलराम निषाद, प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ  महासचिव विशुनदेव सहनी आदि लोगों ने संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया। मौके पर राजेश पंडित, मनोज यादव, विश्वनाथ सिंह, राजेंद्र राम, अरविंद साह, मनोज राय, बिंदेश्वरी यादव, उपेंद्र पासवान, रामानंद यादव, भोला दास, मो जफीर, उपेंद्र यादव, प्रभात कुमार सिंह, उमेश प्रसाद यादव, भिखारी चौधरी, अशोक दास, रामउदित यादव, गौरव कुमार, विजय दास, रामेश्वरी साह रामविलास ठाकुर समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article