बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पृथ्वी के संरक्षण व पर्यावरण संतुलन का लिया संकल्प

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रखंड क्षेत्र में बिहार पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायत के अनेक गांव, कृषि विज्ञान केंद्र व उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया सहित कई स्कूलों में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अनेक विद्यालयों मेंं पौधारोपण कर जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

- Sponsored Ads-

बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर लोगों में पौधारोपण के प्रति जागरूकता लाकर पृथ्वी के संरक्षण, प्रकृति की रक्षा, जैव विविधता संरक्षण, प्रदुषण नियंत्रण तथा असमय जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए काम करने का संकल्प मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया सहित अनेक विद्यालय के बच्चों ने 11 सूत्री संकल्प लिया।

बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पृथ्वी के संरक्षण व पर्यावरण संतुलन का लिया संकल्प 2इस अवसर पर बीडीओ नवनीत नयन, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर रामपाल, एचएम मो. अब्दुल्लाह सहित बच्चों व अन्य लोगों ने बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर पौधारोपण कर पृथ्वी के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन का संकल्प लिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article