डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल मेहदौली, कन्या महेशपुर,प्रखंड कॉलोनी सहित अन्य स्कूलों में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
- Sponsored Ads-

एचएम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद के कठिन दौर से प्रेरणा लेने को कहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह,संजीव कुमार चौधरी,प्रमोद कुमार साह,रईस उद्दीन,शिक्षक अमितेश कुमार,सुमन,अमर शंकर,नितेश,अजनीश,शानू,श्वेता,संगीता, ऋतु,मीरा,सलीम,पूनम आदि मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-